इराक में 45 आईएस आतंकवादी मारे गए

बगदाद, 8 जून (आईएएनएस)। इराक के मोसुल शहर में सैन्य ठिकानों पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले के बाद जवाबी सैन्य कार्रवाई में आतंकवादी संगठन के कम से कम 45 सदस्यों को मार गिराया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक सैन्य अधिकारी ने बुधवार को कहा कि आतंकवादियों के कब्जे वाले शहर कय्यारा के निकट इराकी सेना की चौकियों पर दर्जनों आईएस आतंकवादियों ने हमला कर दिया।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, “हमारे जवानों ने अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन विमान की सहायता से कई घंटों भयंकर संघर्ष किया।”

अधिकारी ने कहा कि संघर्ष बुधवार तड़के तक जारी रहा, जब आईएस आतंकवादियों ने आईएस के कब्जे वाले मोसुल शहर में स्थित अल-नासेर गांव के निकट सैन्य चौकियों पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि संघर्षो में पांच इराकी सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493