बगदाद, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। युद्धग्रस्त पश्चिम एशियाई देश में स्थिरता लौटने के बाद इराक और रूस ने रविवार को 2004 के बाद पहली बार वाणिज्यिक विमान सेवा को पुनस्र्थापित किया। इराकी एयरवेज के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इराकी एयरवेज ने कहा कि इराकी एयरवेज का एक विमान बगदाद से मास्को के वनुकोवो हवाई अड्डे के लिए रवाना किया गया।
यह इराकी अधिकारियों को एक संकेत है कि रूसी नागरिक सुरक्षित रूप से इराक आ-जा सकते हैं।
सूत्र ने कहा कि दोनों देश बाद में इराकी शहर बसरा हवाई यात्रा पर सहमत हो सकते हैं।
2003 में अमेरिकी नेतृत्व वाले आक्रमण ने अरब देश में युद्ध का माहौल पैदा कर दिया था जिसके बाद रूस ने 2004 से इराक के लिए नियमित उड़ानों को निलंबित कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath