आईएस के खिलाफ अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के प्रवक्ता कर्नल स्टीव वारेन ने कहा, “सैन्य अभियान का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब हम दूसरे चरण में हैं, जिसका मकसद दुश्मनों का खात्मा है।”
वारेन ने कहा कि अभियान का पहला चरण आईएस आतंकवादियों को आगे बढ़ने से रोकना तथा एक पारंपरिक शक्ति के रूप में संचालित होने की उसकी क्षमता को रोकना था।
प्रवक्ता ने कहा, “हमने इराक तथा सीरिया दोनों जगहों पर इसके नेताओं को मारा, आपूर्ति लाइन खत्म किया और औद्योगिक अड्डे व फंडिंग स्रोत को खत्म किया।” उन्होंने दावा किया कि अब आईएस बेहद कमजोर हो चुका है और किसी भी महत्वपूर्ण जगह पर कब्जे के लिए काबिल होने में उसे लगभग एक साल का वक्त लगेगा।
उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि तिगरीस नदी घाटी में लड़ाई तेज हो चुकी है, जो मोसुल पर दोबारा नियंत्रण करने के लिए इराकी सुरक्षाबलों के लिए महत्वपूर्ण है।
dharmpath.com dharmpath