स्टटगार्ट, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली की सारा इरानी ने पोर्श टेनिस ग्रां प्री में विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त एगनिस्का राडवांस्का को हरा दिया।
विश्व की 15वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इरानी ने बुधवार को राडवांस्का पर 7-6 (8), 6-4 से जीत दर्ज की।
मैच के बाद इरानी ने कहा, “मेरे लिए यह काफी कठिन मैच रहा। मैं यहां फेड कप मैच खेलकर आई हूं और वे मैच भी काफी कठिन थे। मैं अपने खेल को लेकर खुश हूं।”
dharmpath.com dharmpath