‘इरुमुगन’ ने तमिलनाडु में 2 दिन में 10 करोड़ रुपये कमाए

चेन्नई, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। विक्रम अभिनीत तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘इरुमुगन’ ने तमिलनाडु में प्रथम दो दिनों में 10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म दुनियाभर में गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फिल्मकार शिबु थमीन्स के अनुसार, विक्रम की कमाई के मामले में अच्छी शुरुआत करने वाली ‘आई’ के बाद यह दूसरी फिल्म है।

निर्माता की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ‘इरुमुगन’ ने तमिलनाडु में लगभग 10 करोड़ रुपये की कमाई की है।

आनंद शंकर द्वारा निर्देशित ‘इरुमुगन’ में विक्रम दोहरी भूमिका में हैं। वह एक गुप्त जासूस और सनकी वैज्ञानिक बने हैं।

फिल्म में नयनतारा और नित्या मेनन भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493