इरोज इंटरनेशनल को ‘रॉक ऑन2’ का वैश्विक अधिकार

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रॉक ऑन2’ का वैश्विक वितरण अधिकार हासिल किया है।

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रॉक ऑन2’ का वैश्विक वितरण अधिकार हासिल किया है।

फिल्म ‘रॉक ऑन2’ साल 2008 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन’ का सीक्वल है और फिल्म निर्माताओं की नजर इसके बेहतर प्रदर्शन पर है।

दनिया भर में फिल्म के प्रदर्शन के लिए ग्लोबल फिल्म कंपनी ने एक्सल एंटरटेनमेंट के साथ सोमवार को अपनी साझेदारी की घोषणा की।

शुजात सौदागर द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘रॉक ऑन2’ में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और प्राची देसाई को फिल्म ‘रॉक ऑन’ में निभाए उनके किरदारों को दोहराते देखा जाएगा। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बाकी सितारों के साथ सह-कलाकार के रूप में शामिल होंगी और पहली बार फरहान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म की शूटिग शिलांग में होगी।

इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमि. की ग्रुप सीईओ ज्योति देशपांडे ने कहा कि हम फिल्म ‘जिदगी न मिलेगी दोबारा’ के बाद ‘रॉक ऑन2’ के साथ एक्सेल इंटरटेनमेंट के साथ अपना तालमेल जारी रखेंगे।

फिल्म की शूटिग मंगलवार से लंदन में शुरू होगी और इसे कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्थानों पर शूट किया जाएगा। फिल्म 2016 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493