इरोज की असमिया फिल्म के लिए परीणिता उत्साहित

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मनोरंजन जगत की वैश्विक कंपनी इरोज इंटरनेशनल आगामी फिल्म ‘द अंडरवल्र्ड’ के साथ असमिया फिल्म उद्योग में कदम रखने जा रही है। वहीं अभिनेत्री परिणीता बोरठाकुर इसका हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हैं।

परिणीता ने आईएएनएस को बताया, “इतिहास में यह पहली बार है कि असमिया सिनेमा का अंतर्राष्ट्रीय बैनर असमिया फिल्म रिलीज करने जा रहा है। मैं असमिया सिनेमा का इतना बड़ा कदम देखकर बहुत खुश हूं।”

सलमान खान अभिनीत ‘बजरंगी-भाईजान’, ‘बाजीराव मस्तानी’और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ सहित इरोज इंटरनेशनल की कई बड़ी फिल्में हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि लोग इस फिल्म (द अंडरवल्र्ड) को अधिक पसंद करेंगे। हमारा पहला शेड्यूल गुरुवार को समाप्त हुआ और दूसरा शेड्यूल फरवरी के मध्य से शुरू होगा।”

फिल्म में असम के गायक जुबीन गर्ग, बीजू फुकन, निपोन गोस्वामी और उत्पल दास जैसे सितारे भी होंगे।

राजेश जशपाल द्वारा निर्देशित फिल्म का संगीत जुबीन गर्ग दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493