इलियट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, काउंटी खेलेंगे

वेलिंग्टन, 30 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड को को 2015 विश्व कप फाइनल में पहुंचाने में अहम किरदार निभाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी ग्रांट इलियट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

38 साल के इलियट ने कोलपाक पंजीकरण के तहत काउंटी क्लब वॉरविकशायर से जुड़ेंगे। इलियट हालांकि काउंटी क्लब के लिए सिर्फ नेटवेस्ट ब्लास्ट टूर्नामेंट में ही खेलेंगे।

इलियट को विश्व टी-20 कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद कीवी टीम में शामिल नहीं किया गया है लेकिन एक टी-20 विशेषज्ञ के तौर पर उनकी वैश्विक पहचान है।

हाल ही में वह पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर क्वालेंडर्स के लिए खेले थे और अच्छा प्रदर्शन किया था।

जोहांसबर्ग में जन्मे इलियट ने अपने देश के लिए पांच टेस्ट मैच खेले। साथ ही उन्होंने कुल 83 एकदिवसीय मैचों में हिस्सा लेते हुए दो शतकों और 11 अर्धशतकों की मदद से कुल 1976 रन बनाए।

इलियट ने एकदिवसीय मैचों मे 39 विकेट भी लिए। उन्होंने इसके अलावा अपने देश के लिए 16 टी-20 मैच खेले और 157 रन बनाए। उनके नाम 14 विकेट भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493