इलियाना डिक्रूज ने ‘स्केचर्स’ की नई श्रृंखला जारी की

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने फुटवीयर ब्रांड ‘स्केचर्स’ की नई श्रृंखला जारी की है।

ब्रांड ने यहां लोअर पारेल के फीनिक्स मिल्स में स्थित स्टोर में नई श्रृंखला ‘स्केचर्स गो फ्लेक्स वॉक’ जारी की।

इलियाना ने आईएएनएस को बताया, “‘स्केचर्स’ हमेशा से एक ऐसा ब्रांड रहा है जिसके जूते बेहद आकर्षक और साथ ही बेहद आरामदायक होते हैं। आप ऐसे ब्रांड के साथ सहभागिता करना चाहते हैं जिसके साथ आपका व्यक्तिगत जुड़ा होता है।”

‘स्केचर्स गो फ्लेक्स वॉक’ श्रृंखला के जूते बेहद आरामदायक और फैशनेबल हैं।

‘स्केचर्स साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड’ के सीईओ राहुल वीरा ने कहा कि नई श्रृंखला ऐसे सोल के साथ बनाई गई है जो चलते समय पैरों को बेहद आराम देते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493