इवन स्पीगल के पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं मिरांडा केर

लॉस एंजेलिस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इसी साल मई में स्नैपचैट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इवन स्पीगल से शादी करने वाली सुपरमॉडल मिरांडा केर के गर्भवती होने की खबरें हैं।

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि केर आजकल सोशल मीडिया पर कोई फोटो साझा नहीं कर रही हैं, जिसके कारण सबको शक है कि वह गर्भवती हैं।

सूत्र ने स्टार पत्रिका को बताया, “मिरांडा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर अपनी छरहरी काया प्रदर्शित करती रही हैं, जहां वो अपने सपाट पेट का खासतौर से प्रदर्शन करती थीं। लेकिन अब महीनों से वह ऐसा नहीं कर रही हैं। हर किसी को शक है कि वह गर्भवती हैं और जल्दी ही इसकी घोषणा करेंगी।”

सूत्र ने कहा, “उनकी नजदीकियों को सब पता है, इसलिए अगर वह अपनी गर्भावस्था की घोषणा करती हैं, तो किसी को झटका नहीं लगेगा।”

केर का उनके पूर्व पति ऑरलैंडो ब्लूम से एक छह साल का बेटा फ्लायन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493