इवा मेंडेस एवन के फ्रेगरेंस ‘ईव डुएट’ की ब्रांड अंबेसडर बनीं

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री इवा मेंडेस एवन के टू साइडेड फ्रेगरेंस ‘ईव डुएट’ की ब्रांड अंबेसडर बनीं हैं।

किसी ब्यूटी कंपनी द्वारा पहली बार लांच किया जाने वाला डुअल साइडेड फ्रेगरेंस महिलाओं को ऐसा खास अनुभव कराता है जो वे विविध फ्रेगरेंस कांबिनेशन के जरिये विशेष सुगंध के अहसास से लेना चाहती हैं। इसकी शुरुआती कीमत 2500 रुपये है।

एवन इंडिया की प्रबंध निदेशक स्वाति जैन ने कहा, “हम ईवी मेंडेस जैसी महिला के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हैं, जो सुंदरता की मिसाल है। वह एवन का सही मायने में प्रतिनिधित्व करती हैं। एवन 130 वर्षो से सुंदरता, नवीनता और आशावाद के लिए जाना जाता है।”

इन दिनों फ्रेगरेंस लेयरिंग एक ऐसा नया चलन है। इसमें वन सेंट स्पार्कलिंग और वाइब्रेंट फ्लोरल फ्रूटी सेंट है। वहीं दूसरा सेंट बेहद मोहक व सुगंध वाला है। ये दोनों परफ्यूम इंटरनेशनल फ्लेवर्स एंड फ्रेगरेंस में सीनियर परफ्यूमर जीन-मार्क चैल्लन के साथ मिलाकर तैयार किए गए हैं। ये परफ्यूम आकर्षक और नए तरह की बोतल में उपलब्ध हैं जिनसे महिलाओं को आकर्षक फ्रेगरेंट कांबिनेशन के लिए प्रत्येक सेंट को या तो अलग अलग या संयुक्त रूप से इस्तेमाल करने में मदद मिलती है।

इवा मेंडेस ने कहा, “एक ऐसी कंपनी के साथ जुड़ना वाकई सम्मानजनक है जो लंबे समय से महिलाओं को समझने और उनका सम्मान करने पर ध्यान दे रही है। मैं अपने मूड के आधार पर विभिन्न लुक्स के साथ प्रयोग करना पसंद करती हूं, इसलिए खुद को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करना और परफ्यूम के जरिये अपने व्यक्तित्व का जश्न मनाना बेहद मजेदार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493