‘इशकजादे’ अर्जुन के ट्विटर पर 15 लाख फॉलोअर्स

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। ‘इशकजादे’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘तेवर’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता अर्जुन कपूर के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 15 लाख हो गई है। उन्होंने इस उपलब्धि के बाद प्रशंसकों के साथ एक सेल्फी साझा की।

अर्जुन (30) ने ट्विटर पर लिखा, “15 लाख फॉलोअर्स के लिए सेल्फी तो बनती है! दुर्घटना से देर भली है। वैसे मेरी फिल्म ‘की एंड का’ आने वाली है।”

‘इशकजादे’ (2012) से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन ट्विटर पर सक्रिय हैं। वह इसके जरिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के संपर्क में रहते हैं।

अर्जुन आगे आर. बाल्की की रोमांटिक फिल्म ‘की एंड का’ में करीना कपूर के साथ नजर आएंगे। यह 2016 में रिलीज होगी। उनकी पिछली फिल्म ‘तेवर’ थी, जो असफल रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493