मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता निकितिन धीर का कहना है कि उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक ‘इश्कजादे’ की सह-कलाकार सुरभि चंदना और नकुल मेहता के साथ शूटिंग का आनंद लिया।
निकितिन ने कहा, “सुरभि चंदना और नकुल मेहता के साथ काम करना शानदार रहा, जिनके साथ मेरे अधिकतम दृश्य हैं। सुरभि ने टीम से मेरा परिचय कराया और सभी ने मेरा स्वागत किया। मुझे कभी महसूस नहीं हुआ कि मैं नया हूं, और आज उनके साथ दो वर्षो से शूटिंग कर रहा हूं।”
टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक में निकितिन वीर प्रताप चौहान की भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath