..इसलिए अच्छा रहा सुशांत का 29वां जन्मदिन

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए उनका 29वां जन्मदिन (बुधवार) इससे ज्यादा अच्छा नहीं हो सकता था। दरअसल, जन्मदिन पर ही उनकी आगामी फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ का ट्रेलर लांच हुआ।

फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ था।

यह फिल्म बांग्ला लेखक शरदिंदु बंदोपाध्याय द्वारा रचित किरदार जासूस ब्योमकेश बक्शी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन दिवाकर बनर्जी ने किया है।

फिल्म में सुशांत मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें आनंद तिवारी, स्वास्तिका मुखर्जी व दिव्या मेनन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ तीन अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493