इसाबेल हूपर्ट, केट विंसलेट से मिलीं प्रियंका चोपड़ा

पेरिस, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि जिर्योजियो अरमानी के प्राइव फॉल विंटर-2017 रनवे शो में अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों जैसे इसाबेल हूपर्ट, केट विंसलेट और नियोमी वॉट्स से मिलना उनके लिए शानदार अनुभव रहा।

ऑस्कर अकादमी द्वारा ‘क्लास ऑफ 2017’ के लिए निमंत्रित अभिनेत्री ने शो के कुछ यादगार पलों को इंस्टाग्राम पर साझा किया।

उन्होंने पोस्ट किया, “बेहद शानदार शो। मुझे आमंत्रित करने के लिए मिस्टर अरमानी आपका शुक्रिया.. पेरिस में..कॉट्यूर..2017..अरमानी।”

प्रियंका ने अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “अरमानी घराने के जश्न में असाधारण महलिाओं के समूह के साथ होना अद्भुत अनुभव। शानदार शाम..नियोमी वाट्स, सोफिया लॉरेन, केट विंसलेट, इसाबेल हूपर्ट, टैंग वेई।”

प्रियंका ने इस साल फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलावुड में आगाज किया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493