नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। इसुजु मोटर्स इंडिया प्रा. लि. (आईएमआई) और इसुजु इंजीनियरिंग बिजनेस सेंटर इंडिया प्रा. लि. (आईईबीसीआई) में बुधवार को प्रबंधन में बदलाव और नई नियुक्तियां की गईं।
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। इसुजु मोटर्स इंडिया प्रा. लि. (आईएमआई) और इसुजु इंजीनियरिंग बिजनेस सेंटर इंडिया प्रा. लि. (आईईबीसीआई) में बुधवार को प्रबंधन में बदलाव और नई नियुक्तियां की गईं।
कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि आईएमआई के अध्यक्ष का पदभार हिरोशी नाकागावा को दिया गया है जबकि आईएमआई के पूर्व अध्यक्ष हिरोयासू मियूरा को आईईबीसीआई के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का पदभार सौंपा गया है।
वहीं, मियूरा आईएमआई के निदेशक के पद पर बने रहेंगे तथा नाकागावा आईईबीसीआई के निदेशक का पदभार संभालेंगे।
इसके अलावा हारुयाशू तानीशिगे को आईएमआई का निदेशक बनाया गया है। वहीं, सातोशी यामागुची और इचिरो मुरातो जो अब तक आईएमआई के निदेशक थे, उन्हें इसुजु मोटर्स जापान में अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
हिरोशी नाकागावा ने मित्सुबिशी कॉरपोरेशन, जापान में 35 साल बिताए हैं और वे प्रमुख इसुजु बाजारों में इसुजु व्यापार संभाग से पिछले 20 सालों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath