नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने रविवार को हुमायूं के मकबरे, इस्कॉन मंदिर, गांधी दर्शन और प्राणी उद्यान के अधिकारियों को अपने परिसर में मच्छर प्रजनन को रोकने में नाकाम रहने के लिए नोटिस जारी किया।
एसडीएमसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “हमने ऐसे नौ ऐतिहासिक, पर्यटक और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस दौरान हुमायूं के मकबरे, इस्कॉन मंदिर, प्राणी उद्यान और गांधी दर्शन में मच्छरों का प्रजनन देखा गया। इनके अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।”
यह निरीक्षण कुछ ही दिन पहले किया गया था।
बयान के मुताबिक, “एसडीएमसी के अधिकारियों ने कुतुब मीनार, छतरपुर मंदिर, जहाज महल, महरौली और लोटस टेंपल का भी दौरा किया था। लेकिन, इन जगहों पर मच्छर प्रजनन देखने को नहीं मिला।”
एसडीएमसी के आयुक्त पी. के. गोयल ने जन स्वास्थ्य विभाग से नियमित जांचों, विशेष रूप से पर्यटकों को आकर्षित करने वाले स्थानों पर मच्छर जनित रोगों को रोकने के लिए जांच करने का आग्रह किया है।
dharmpath.com dharmpath