इस्को के साथ करार नहीं करेगा सिटी क्लब : गार्डियोला

मैनचेस्टर, 31 मई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला का कहना है कि उनकी टीम इस समर ट्रांसफर विंडो में इस्को के साथ करार नहीं करेगी।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, सिटी क्लब इस बार कुछ बड़ा करने का सोच रहा है, ताकि वह यूरोप में अपनी छाप छोड़ सके।

सिटी क्लब का नाम स्पेन के खिलाड़ी इस्को के साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन गार्डियोला ने कहा कि सिटी क्लब उनके साथ करार नहीं करने वाला है।

इस्को ने रियल मेड्रिड क्लब के साथ पिछले साल सितम्बर में करार किया था और उन्होंने क्लब के साथ चैम्पियंस लीग खिताब पर कब्जा जमाया।

गार्डियोला ने कहा, “जब एक टीम लगातार तीन बार चैम्पियंस लीग खिताब जीतती है, तो इसका मतलब है कि वह एक बेहतरीन टीम है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493