विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ‘सीएनएन टर्क’ ने इसे एक आत्मघाती बम विस्फोट बताया है।
इस्तांबुल के गवर्नर वासिप साहिन ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना में हमलावर भी मारा गया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। इलाके को खाली करा लिया है और दुकानें बंद कर दी गई हैं।
तुर्की मीडिया के मुताबिक, बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच चुका है। वे वहां अन्य बमों की तलाश कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर से भी गश्त की जा रही है।
सड़क से गुजर रहे एक शख्स ने धमाके की आवाज सुनी। उसने लोगों को यहां-वहां भागते हुए देखा।
प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “वह बहुत ही बड़ा विस्फोट था। मैंने कुछ घायलों को देखा। एक पर्यटक घायल हो गया। हमने मदद के लिए एंबुलेंस बुलाई।”
इससे पहले गुरुवार को जर्मनी ने सुरक्षा के मद्देनजर तुर्की स्थित अपने दूतावास, वाणिज्य दूतावास और हाईस्कूलों को बंद कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath