इस्तांबुल में मॉल में गोलीबारी

समाचार पत्र हुर्रियत डेली की एक रपट के मुताबिक, एक सेवानिवृत्त सुरक्षा अधिकारी ने बाहसेलिवलर जिले में मेट्रोपोर्ट मॉल में अपने दामाद पर गोलियां चलाईं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हुर्रियत के मुताबिक, दामाद ने ससुर से कहा कि वह उसकी बेटी को तलाक देने की योजना बना रहा है, जिसके बाद झल्लाए ससुर ने उस पर गोलियां दागीं।

सुरक्षा बलों ने तत्काल मॉल का निकास द्वार बंद कर दिया, जबकि इस घटना से इस्तांबुल के लोगों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

संभावित आतंकवादी हमलों को लेकर इस्तांबुल हाई अलर्ट पर है, क्योंकि मेट्रोपोलिस व अंकारा में हाल के महीनों में आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493