इस्तांबुल में 34 आईएस संदिग्ध हिरासत में लिए गए

इस्तांबुल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की पुलिस ने रविवार को शहर भर में आतंकवाद रोधी अभियानों के तहत आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े करीब 34 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध कथित तौर पर हमला करने की योजना बना रहे थे और इससे पहले भी वह आतंकवादी समूह के लिए लड़ चुके हैं।

इस अभियान के दौरान समूह से संबंधित डिजिटल सामग्री और दस्तावेज भी जब्त किए गए।

इन संदिग्धों के प्रत्यर्पण से पहले उचित प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी।

इस्तांबुल में शुक्रवार को कुल 82 विदेशियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन पर आईएस से जुड़े होने का संदेह है।

इससे पहले गुरुवार को तुर्की की राजधानी अंकारा में 245 लोगों के खिलाफ वारंट जारी करने के बाद 101 आईएस संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493