इस्तांबुल मैराथन में केन्याई धावकों ने जीते खिताब

इस्तांबुल, 11 नवंबर (आईएएनएस)। केन्या के फेलिक्स किमुतई और रूथ चेपंगटिक ने यहां इस्तांबुल मैराथन में रविवार को क्रमश : पुरुष और महिला वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, किमुतई ने पुरुषों की रेस में दो घंटे नौ मिनट और 57 सेकेंड के समय के साथ जबकि चेपंगटिक ने दो घंटे 18 मिनट और 35 सेकेंड के साथ महिलाओं की रेस में पहला स्थान हासिल किया।

इस्तांबुल मैराथन के इस 40वें संस्करण में करीब एक लाख लोगों ने हिस्सा लिया।

सभी प्रतिभागियों ने शहर के एशियन साइड की ओर जुलाई 15 मार्ट्रिज ब्रिज से रेस की शुरुआत की जो यूरोपियन साइड की ओर जाकर समाप्त हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493