इस्तानबुल हवाईअड्डा हमले में 7 संदिग्ध हिरासत में

इस्तांबुल, 11 जुलाई (आईएएनएस)। इस्तांबुल हवाईअड्डे पर गत माह हुए हमले से संबंध होने के आरोप में कम से कम सात संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रपटों से मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जोखिम विश्लेषण और प्रोफइल रपटों के मूल्यांकन के बाद आतंकरोधी पुलिस ने संदिग्धों को इस्तांबुल में गिरफ्तार किया।

यह कहा गया कि संदिग्धों पर हथियार बंद आतंकी संगठन के सदस्य होने और सुनियोजित हत्या में सहयोग करने के आरोप लगाए गए हैं।

गत 28 जून को कमाल अतातुर्क हवाईअड्डे पर कम से कम तीन आतंकवादियों ने भीड़ पर गोलीबारी शुरू की और बाद में खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया था। इस हमले में 45 लोगों की मौत हुई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे।

किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन तुर्की के अधिकारियों ने कहा कि इस्लामिक स्टेट ने आतंकी हमले किए थे।

अब तक 37 संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें अधिकांश विदेशी नागरिक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493