इस्पानियोल के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोनाल्डो, बेल : जिदान

मेड्रिड, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के स्टार स्ट्राइकर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और वेल्स के गैरेथ बेल ला लीगा में शनिवार को इस्पानियोल के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेंगे।

मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है।

एक संवाददाता सम्मेलन में फ्रांस के पूर्व कप्तान जिदान ने कहा कि दोनों खिलाड़ी रविवार को होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे। रोनाल्डो को गले में दिक्कत है जिसके कारण वह अभ्यास सत्र में भी नहीं आए थे। वहीं बेल को बुधवार को चैम्पियंस लीग में स्पोर्टिग लिस्बन के खिलाफ हुए मैच के दौरान चोट लग गई।

जिदान ने कहा, “क्रिस्टियानो हमारे साथ नहीं जाएंगे क्योंकि उन्हें गले में दिक्कत है। वह मेड्रिड में ही रहेंगे। वह तैयार नहीं हैं और हम उनको लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते।”

जिदान ने बेल के बारे में कहा, “गैरेथ के कूल्हे में चोट आई है, इसलिए हम कोई जोखिम नहीं ले रहे हैं। खिलाड़ी सिर्फ खेलना चाहते हैं लेकिन हम हर तीन दिन में खेल रहे हैं। हमारे पास काफी मैच हैं और हम महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को लेकर जोखिम नहीं ले सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493