इस्लामाबाद की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान ब्लास्ट, 69 लोगों की मौत और 169 घायल

इस्लामाबाद- पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बड़ा आत्मधाती हमला हुआ है। इस्लामाबाद के इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा मस्जिद में सुसाइड अटैक में 69 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 169 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। धमाके के बाद शिया मस्जिद के अंदर का दृश्य डरा देने वाला है। लोग घायल और खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग जमीन पर पड़े हुए हैं. वहां अफरातफरी का माहौल है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमाम बारगाह में जुमे की नमाज के दौरान यह धमाका हुआ है। आत्मघाती हमलावर ने खुद को अंदर आने के बाद गेट के पास उड़ा लिया। इस घटना में पहले 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। मरने वालों की संख्या अब 69 पहुंच गई है। वहीं 169 लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आई है। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया और बचाव कार्य जारी है।

इस हमले के जरिए शिया समुदाय को निशाना बनाया गया है। धमाके के बाद शिया मस्जिद के अंदर का दृश्य डरा देने वाला है। लोग घायल और खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग जमीन पर पड़े हुए हैं। वहां अफरातफरी का माहौल है। रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। इमाम बारगाह के आसपास के इलाके को घेर लिया गया है। हर एक जगह पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। खबर ये भी सामने आ रही है कि सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने पूरे शहर में आपातकाल लागू कर दिया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493