इस्लामाबाद में पाकिस्तानी राजनयिकों का सम्मेलन

इस्लामाबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यहां सोमवार को भारत समेत विभिन्न देशों में मौजूद अपने राजनयिकों के तीन दिवसीय सम्मेलन का आगाज किया।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता वाले सम्मेलन के प्रतिभागियों में भारत में उच्चायुक्त अब्दुल बासित के अलावा अमेरिका में राजदूत जलील अब्बास जिलानी, चीन में राजदूत मसूद खालिद, संयुक्त राष्ट्र (न्यूयॉर्क) में राजदूत मलीहा लोधी, ऑस्ट्रिया में राजदूत आयशा रियाज, यूरोपीय संघ में राजदूत नाघमना हाशमी, अफगानिस्तान में राजदूत अब्रार हुसैन, संयुक्त राष्ट्र (जेनेवा) में राजदूत तहमीना जांजुआ और रूस में राजदूत काजी खलीलुल्ला शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय से जारी एक बयान के मुताबिक, बैठक के दौरान नवाज क्षेत्रीय और वैश्विक शांति पर अपना दृष्टिकोण जाहिर करेंगे।

बयान के मुताबिक, राजनयिकों का सम्मेलन एक नियमित प्रक्रिया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में पाकिस्तान के प्रतिनिधि सरकार को महत्वपूर्ण घटनाओं और इनसे संबंधित चुनौतियों व संभावनाओं के बारे में जानकारी देते हैं।

पिछले साल राजनयिकों का सम्मेलन संपर्क, क्षेत्रीय मुद्दों और विकास पर केंद्रित था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493