इस्लामाबाद हवाईअड्डे ने 8 उड़ानें रद्द की

इस्लामाबाद, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इस्लामाबाद के बेनजीर भुट्टो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को इंटरनेट में खराबी की वजह से करीब आठ घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इंटरनेट में यह बाधा समुद्री केबल में आई गड़बड़ी से पैदा हुई।

हवाईअड्डे के अधिकारियों ने डॉन न्यूज से कहा कि इंटरनेट के धीमा होने की वजह भारत-मध्यपूर्व-पश्चिमी यूरोप सबमरीन केबल में आई गड़बड़ी रही।

एक अधिकारी ने कहा कि गड़बड़ी की वजह से उड़ान कार्यक्रम और टिकट बुकिंग की पुष्टि नहीं की जा सकी।

अधिकारियों ने कहा कि यह बताना मुश्किल है कि उड़ानें कब तक सामान्य हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट सेवाओं के बहाल होने पर पूरी तरह से फिर से उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

घरेलू इस्लामाबाद-कराची, कराची-इस्लामाबाद और इस्लामाबाद से दुबई, मैनचेस्टर, मदीना, मदीना-इस्लामाबाद, दुबई-इस्लामाबाद, जेद्दा-इस्लामाबाद के लिए छह अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

इस बीच, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण व पाकिस्तान दूरसंचार कंपनी लिमिटेड (पीटीसीएल) ने ब्यौरा नहीं दिया कि देश में कब तक इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

इससे पहले पीटीसीएल के प्रवक्ता ने कहा कि जेद्दा ने केबल के मरम्मत के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा, “लेकिन नेटवर्क को बहाल करने में कुछ समय लगेगा।”

दो अन्य सबमरीन केबल, एसईए-एमई-डब्ल्यूई 4 और टीडब्ल्यू1 बीते महीने से इसी तरह की गड़बड़ी की वजह से बंद हैं और इससे बाधा पैदा हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493