इस्लामिक संगठन ने आईएस पर जीत हासिल करने के लिए इराक को बधाई दी

रबात, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। इस्लामिक शैक्षणिक वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (आईएसईएससीओ) ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर जीत हासिल करने के लिए इराक को बधाई दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आईएसईएससीओ के महानिदेशक अब्दुल्लाजीज ओथमन अल्तवाजिरी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि इराक से आईएस के खात्मे को एक महान उपलब्धि और इसे बलिदानों और सतत प्रयासों का नतीजा बताया।

अलतवाजिरी को उम्मीद है कि इराक के लोग सभी नागरिकों के एकजुट होने की वजह से सुरक्षा, शांति, विकास और समृद्धि हासिल कर सकेंगे।

गौरतलब है कि शनिवार रात को इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने आधिकारिक रूप से आईएस के चंगुल से इराक के पूर्ण रूप से आजाद होने का ऐलान कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493