इस्लामिक स्टेट फिर पल्मायरा में घुसा

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा, “सीरियाई सेना द्वारा पल्मायरा से खदेड़े जाने के बाद आईएस फिर से शहर में घुस आया है।”

ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि आईएस शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित अमिरिया उपनगर पर कब्जा करने के बाद शहर के उत्तर-पश्चिमी बाहरी इलाके में स्थित पल्मायरा अस्पताल के आसपास के क्षेत्र तक पहुंचने में सफल हो गए हैं।

ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि शहर में आईएस आतंकवादियों और सीरियाई सरकार के बीच भीषण संघर्ष जारी है।

ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक, आईएस ने पल्मायरा पर फिर से कब्जा करने के मकसद से हजारों लड़ाकों की मदद से गुरुवार को शहर पर आक्रमण किया था।

सीरियाई सेना पल्मायरा के उन हिस्सों को फिर से अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रही है, जिस पर आईएस ने अपने ताजा हमले में कब्जा कर लिया है।

सीरियाई सेना ने 27 मार्च, 2016 को पल्मायरा को आईएस के कब्जे से मुक्त करा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493