इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं : मौलाना अतहर

imagesजौनपुर- समाजसेवी आगा जाफर आब्दी की 20वीं मजलिस यहां रविवार को भंडारी स्थित इमामबारगाह में आयोजित हुई, जहां कोलकाता के इमाम जुमा मौलाना अतहर अब्बास रिजवी ने कहा कि इस्लाम धर्म में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं है। जो लोग ऐसा कृत्य कर रहे हैं, वह इस्लाम विरोधी हैं और इस्लाम धर्म को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब का दीन-ए-इस्लाम ने हमेशा अमन व शांति का पैगाम दिया है। आज कुछ लोग सऊदी अरब में हजरत मोहम्मद साहब की कब्र को दूसरी जगह स्थानांतरित कर मिसमार करना चाह रहे हैं जो सरासर गलत है। ये वही लोग हैं जो चाहते हैं कि इस्लाम धर्म का वजूद मिट जाए, मगर इनका मकसद कभी पूरा नहीं होगा।

इस अवसर पर संयोजक हसन मेंहदी आब्दी रूमी, जमीरूल हसन रिजवी, अल्लन, सलीम पठान, शबीह हसन रिजवी, जौहर, मिर्जा जावेद सुल्तान, नजमुल हसन नजमी, असगर हुसैन जैदी उपस्थित रहे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493