इस क्रिसमस रिकॉर्ड तोड़ सकती है आर्कटिक की उष्णलहर

लंदन, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तरी ध्रुव पर इस क्रिसमस की शाम को औसत तापमान से 20 डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह उष्णलहर रिकॉर्ड तोड़ने वाली साबित होगी।

लंदन, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तरी ध्रुव पर इस क्रिसमस की शाम को औसत तापमान से 20 डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह उष्णलहर रिकॉर्ड तोड़ने वाली साबित होगी।

ऑक्सफोर्ड एन्वायरमेंटल चेंज इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ शोधकर्ता फ्रीडरिक ओटो ने बीबीसी न्यूज को बताया, “ऐसी उष्णलहर मुश्किल से ही आती है। हम इसके हर 1,000 साल बाद आने की उम्मीद करते हैं।”

बर्फीली हवाओं के बीच उत्तरी ध्रुव में क्रिसमस की शाम को तापमान उच्च स्तर पर होने का अनुमान है। उत्तरी अटलांटिक से गर्म हवाएं स्पीट्सबर्गेन से होकर पूरे उत्तरी ध्रुव में चलने का अनुमान है।

ओटो ने बीबीसी न्यूज को बताया कि समुद्र में बर्फ पिघलना इसमें और योगदान दे रहा है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, हर साल उष्णलहर चलने की दो प्रतिशत ही संभावना है।

नासा के क्रियोसफेरिक साइंसेज लैबोरेटरी के प्रमुख थोस्र्टन मार्कस ने कहा, “उष्णलहर बहुत ज्यादा असामान्य थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493