इस प्यार के लिए शुक्रिया : मानुषी छिल्लर (लीड-1)

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। मिस वर्ल्ड 2017 का ताज अपने नाम कर देश को गौरवान्वित करने वाली भारत की मानुषी छिल्लर का यहां स्वदेश वापसी पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मानुषी ने अपने प्रशंसकों के स्नेह के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

मानुषी ने एक बयान में कहा, “मैं हर उस व्यक्ति का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो मेरा स्वागत करने के लिए आया है। यह अभिभूत करने वाला है और मैं आपके समर्थन के लिए आभारी हूं। अपना स्नेह मुझे देने के लिए धन्यवाद।”

हरियाणा की मानुषी ने मिस वल्र्ड 2017 का खिताब अपने नाम करने के साथ भारत के लिए 16 साल के सूखे को समाप्त किया था। इससे पहले भारत की प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वल्र्ड का ताज जीता था।

शनिवार रात देर रात जब अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से मानुषी बाहर आईं तो कई प्रशंसकों ने जोर जोर से ‘इंडिया’ ‘इंडिया’ चिल्लाना शुरू कर दिया और उन्हें बधाई दी। प्रशंसक हाथों में भारतीय झंडे और मानुषी के पोस्टर भी लिए हुए थे। पोस्टर्स में लिखा था, ‘मानुषी छिल्लार का स्वागत है’, ‘मानुषी छिल्लर ब्यूटी विद ब्रेन, मिस वल्र्ड 2017।’

मानुषी ने ट्वीट किया, “घर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। शानदार स्वागत के लिए भारत का धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493