इज़रायल के पूर्व प्रधान मंत्री अरिएल शरोन का देहावसान

ARIEL SHARON IN DEFENSE COMMITTEE MEETING IN JERUSALEMइज़रायल के पूर्व प्रधान मंत्री अरिएल शरोन का 85 वर्ष की आयु में देहावसान हो गया है|

पिछले आठ वर्ष से वह कोमा की अवस्था में थे| कई दशकों तक शरोन इज़रायल के राजनीतिक मंच पर एक प्रमुख हस्ती थे| इज़रायल के अनेक निवासी उन्हें राष्ट्र-वीर ही नहीं, देश का प्रतीक भी मानते हैं|

अरिएल शरोन का जन्म 1928 में क्फार मलाल नामक बस्ती में रूस से यहां आकर बसे एक परिवार में हुआ| उनके माता-पिता खेती करते थे| 1948 में पहला अरब-इज़रायल युद्ध छिड़ने पर वह तुरंत ही पढाई छोड़कर मोर्चे पर चले गए| शरोन के सैनिक करियर को सफल माना जाता है|

1970 के दशक के आरंभ में सेना छोडकर वह राजनीति के मैदान में उतर आए| 1973 में वह पहली बार ‘लिकुद’ पार्टी के टिकट पर देश की संसद के सदस्य निर्वाचित हुए| 1980-1990 के दशकों में वह कृषि, रक्षा, व्यापर एवं उद्योग, निर्माण तथा आधारिक संरचना के और विदेश मंत्री भी रहे| उन्होंने जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर तथा गज़ा पट्टी में यहूदी बस्तियां बनाने की योजना तैयार की थी| सख्त कदमों के समर्थक शरोन ने अचानक 2005 में गज़ा पट्टी से यहूदी बस्तियां हटाने और जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर दीवार बनाने का ऐलान किया| उनकी पार्टी वाले इन कदमों के इतने खिलाफ थे कि शरोन ने लिकुद पार्टी ही छोड़ दी और ‘कदीमा’ (आगे) नाम से एक नई केन्द्रवादी पार्टी बनाने का ऐलान किया|

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493