बेंगलुरू, 29 नवंबर (आईएएनएस)। एफईआई विश्व जम्पिंग चैम्पियनशिप गुरुवार से यहां के एम्बैसी इंटरनेशनल राइडिंग स्कूल में शुरू हो गई है। भारतीय घुडसवारी महासंघ (ईएफआई) के तत्वधान में आयोजित की जा रही यह चैम्पियनशिप नौ दिसंबर तक चलेगी।
चैम्पियनशिप की स्पर्धाएं शुक्रवार, दो दिसंबर और नौ दिसंबर को आयोजित की जाएंगी।
इस विश्व चैम्पियनशिप की 10 भौगोलिक श्रेत्रों में बांटा गया है और भारत उसमें जोन-9 में आता है जिसमें थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, पाकिस्तान और फिलिपिंस जैसे देश शामिल हैं।
इस चैम्पियनशिप में जम्पिंग लेवल के तीन वर्ग हैं जिन्हें दो राउंड में तीन स्पर्धा में बांटा गया है। कैटेगरी ए में 1.20-1.30 मीटर है, कैटेगरी-बी में 1.10-1.20 मीटर है जबकि कैटेगरी सी में 1.00 और 1.10 मीटर हैं।
dharmpath.com dharmpath