ईएफएल कप : मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल पर 3-0 से जीत दर्ज की

लंदन, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश लीग कप (ईएफएल) के फाइनल में रविवार को आर्सेनल पर 3-0 की खिताबी जीत दर्ज की।

बीबीसी के अनुसार, यह मैनचेस्टर सिटी का इस सत्र का पहला खिताब है।

वेम्बली स्टेडियम में खेले गए इस बहुतप्रतीक्षित फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी शुरुआत से ही लंदन के क्लब आर्सेनल पर भारी नजर आई और मैच के 18वें मिनट में स्ट्राइकर सर्जियो अगुएरो ने गोल दाग कर सिटी को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद आर्सेनल ने पहले हाफ में वापसी करने का प्रयास किया लेकिन वह आर्सेनल के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पाए।

दूसरे हाफ में भी सिटी ने अपना दबदबा बरकरार रखा और आर्सेनल को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों का अंतर साफ नजर आ रहा था और इस सत्र में लंबे समय तक चोटिल रहे कप्तान विंसेंट कंपनी ने 58वें मिनट में गाल करके सिटी की बढ़त को दोगुना कर दिया।

सिटी के गोल का सिलसिला यहीं नहीं रुका और मिडफील्डर डेविड सिल्वा ने 65वें मिनट में तीसरा गोलकर सिटी के लिए इस सत्र का पहला खिताब सुनिश्चित कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493