नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। वित्तीय सेवा मुहैया कराने वाली प्रमुख मोबाइल प्लेटफार्म ईटीमनी ने सोमवार को शून्य-कमीशन पर निवेश अवसर मुहैया कराने की घोषणा की है, जिसमें डायरेक्ट म्यूचुअल फंड्स एक ही जगह पर उपलब्ध होंगे तथा यूजर्स को बिना किसी लागत पर उपलब्ध होंगे।

कंपनी ने कहा कि पिछले दो सालों में 40 लाख से ज्यादा भारतीयों ने ईटीमनी पर भरोसा जताया है और उनमें से ज्यादातर मोबाइल आधारित निवेश प्लेटफार्म के माध्यम से निवेश करते हैं। ईटीमनी 2 करोड़ से ज्यादा निवेश ऑर्डर पूरा कर चुकी है।
ईटीमनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश पी कालरा ने कहा, “हम स्पष्ट हैं कि मोबाइल के साथ प्रौद्योगिकी के संयोग से वित्तीय सेवाओं के भारत में लोकतांत्रिकरण में मदद मिली है। हम हर भारतीय को हमारे कम लागत वाले मोबाइल निवेश प्लेटफार्म का लाभ प्रदान करना चाहते हैं और उन्हें म्यूजुअल फंड पर लगने वाले उच्च कमीशन से मुक्ति दिलाना चाहते हैं।”
कंपनी ने इसके साथ ही कई अन्य पहल की है जो कि इस उद्योग में पहली बार हो रहा है। इनमें आम लोगों की समझ में आने वाली भाषा में म्यूचुअल फंड का रिपोर्ट कार्ड्स, पेपरलेस केवाईसी (नो योर कस्टमर), स्मार्ट डिपॉजिट के माध्यमस से तुरंत धन निकासी, ऑन लाइन गोल्ड डिपॉजिट, वैयक्तिकृत स्मार्ट समाधान, वन-टैप स्वत:-भुगतान और रियल टाइम पोर्टफोलियो ट्रैकिंग और इनसाइट्स शामिल हैं।
कंपनी का कहना है कि आज देश में 10 नए मासिक ऑनलाइन सिप में 1.5 सिप ऑनलाइन मोबाइल ऐप से शुरू किए जा रहे हैं। इससे म्यूचुअल फंड की पैठ बढ़ाने में मदद मिली है और देश के 500 से ज्यादा शहरों में लोग म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath