इंदौर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लोकप्रिय संगीतकार आतिफ असलम ने रविवार को यहां डीजे चेतस के साथ मिलकर अपने 6,000 से अधिक प्रशंसकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) की प्रस्तुति दी।
इंदौर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लोकप्रिय संगीतकार आतिफ असलम ने रविवार को यहां डीजे चेतस के साथ मिलकर अपने 6,000 से अधिक प्रशंसकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) की प्रस्तुति दी।
असलम को रॉक गानों और बॉलिवुड संगीत के लिए लोकप्रिय हैं। वह इंदौर में रॉयल स्टैग एमटीवी बॉलिलैंड के संगीत समारोह के लिए मौजूद थे।
पर्नोड रिकार्ड इंडिया में मार्केटिंग क्षेत्र के सहायक उपाध्यक्ष राजा बनर्जी ने आईएएनएस को बताया, “रॉयल स्टैग भारत में संगीत उद्योग जगत के साथ अपने सहयोग को लेकर गौरवान्वित है। थोड़े समय में ही रॉयल स्टैग बैरल सिलेक्ट एमटीवी अनप्लगड ने भारत में संगीत क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है।”
“देश में एक ही समय में बॉलिवुड और ईडीएम संगीत पसंद करने वाले युवा संगीत प्रेमियों के लिए रॉयल स्टैग एमटीवी बॉलिलैंड एक बेहतरीन मंच है।”
उन्होंने कहा, “हमें विश्वास है कि भारतीय संगीत उद्योग प्रयोगात्मक संगीत मिश्रण के दौर से गुजर रहा है। ईडीएम की बढ़ रही लोकप्रियता से प्रयोगों के एक नए युग को जन्म दिया है।”
कड़ी सुरक्षा के बीच इस संगीतमय शाम की शुरुआत इंदौर संस्करण के ‘रॉयल स्टैग मेक इट लार्ज’ प्रतियोगिता के विजेता अनुराग मिश्रा के गाने के साथ हुई। मिश्रा ने फरहान अख्तर की फिल्म रॉक ऑन का गाना ‘पिछले सात दिनों में’ गाया।
बनर्जी ने कहा, “ब्रांड के सिद्धांत इट्स ‘यॉर लाइफ, मेक इट लार्ज’ के अनुरूप ही यह देश के विभिन्न हिस्सों से उभर रहे गायकों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करने का मौका देता है।”
मिश्रा के बाद बॉलिवुड की रैप गायिका हार्ड कौर ने ‘साड्डा दिल वी तू’, ‘मूव योर बॉडी’ और ‘एक ग्लासी’ जैसे अपने हिट गानों से दर्शकों को सराबोर कर दिया।
हार्ड कौर ने कहा, “मैं शादियों और काम के सिलसिले में कई बार इंदौर आ चुकी हूं। हम यहां आकर इस तरह के शो नहीं करते हैं। लेकिन मैं भाग्यशाली हूं।”
इसके बाद डीजे चेतस ने वीडियो, लाइटिंग और संगीत के तरानों पर लोगों को डांस करने पर मजबूर कर दिया।
डीजे ने चिट्टिया कलाईयां, गलियां, बलम पिचकारी और बेबी डॉल जैसे गानों पर दर्शकों को मदमस्त कर दिया।
इसके बाद आतिफ असलम (32) ने पहली नजर में और आदत जैसे गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुछ गानों के बाद असलम ने डीजे चेतस के साथ मिलकर एक शानदार प्रस्तुति दी।
इन्होंने असलम के हिट गानों ‘जीना जीना’, ‘बेइंतहा’ और ‘तू जाने ना’ पर प्रस्तुति दी।
असलम ने नेपाल में भूकंप प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक भावनात्मक संदेश के साथ इस कंसर्ट का समापन किया।
dharmpath.com dharmpath