ईद:टोपी पहनने पर उमा भारती ने की शिवराज की आलोचना

uma-bhartiईद के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नमाजी टोपी पहनकर ईदगाह के बाहर एक मंच से मुसलमानों को बधाई देने की उमा भारती ने आलोचना की है।

इस अवसर पर वहां मौजूद बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बिना की गई एक टिप्पणी को लेकर भाजपा की उपाध्यक्ष उमा भारती ने मुराद को सी ग्रेड एक्टर बताते हुए उनकी टिप्पणी को घटिया सियासत कहा है।

उमा के भोपाल स्थित कार्यालय से आज शाम जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने आज सोशल साइट टिवटर पर दो टीवट किए हैं, जिसमें उन्होने कहा है, ईद मुबारक, भोपाल में शिवराज के बगल में खड़े सी ग्रेड एक्टर रजा मुराद ने मोदी की निंदा की है, ये कैसे हो गया, ईद पर इतनी घटिया सियासत।

अपने दूसरे टीवट में उमा ने कहा कि मुसलमान दीवाली की बधाई देते समय केसरिया पहने और हिन्दू ईद की बधाई देते समय टोपी पहने, इसकी जरूरत नहीं, हमें एक करने के लिए तिरंगा काफी है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने आज ईद-उल-फितर के मौके पर नमाजी टोपी पहनी तथा मुस्लिमों को बधाई दी और इस तरह से यह संदेश देने का प्रयास किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी को इस टोपी के प्रति अपना विरोध नहीं दिखाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद कांतिलाल भूरिया और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी यहां ईदगाह में चौहान के साथ मंच साझा करते हुए टोपियां पहनीं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493