लंदन, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। टोटेनहम हॉटस्पर के स्ट्राइकर हैरी काने एक साल में ईपीएल में सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर शुमार हो गए हैं।
लंदन, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। टोटेनहम हॉटस्पर के स्ट्राइकर हैरी काने एक साल में ईपीएल में सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर शुमार हो गए हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस उपलब्धि को हासिल करने के बावजूद काने ने अपने खेल में सुधार का वादा किया है।
काने ने मंगलवार रात को साउथहेम्प्टन के खिलाफ खेले गए मैच में हैट्रिक लगाने के साथ यह उपलब्धि अपने नाम की थी। इसके बाद, उनकी तुलना स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से की जा रही है। इस पर काने ने कहा कि इस तुलना से उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है।
काने ने एक साल में 39 गोल दागकर एलेन शेयरेर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया बै। उन्होंने कुल 36 मैचों में यह कारनामा कर दिखाया। शेयरेर ने 42 मैचों में 36 गोल दागे थे।
काने ने कहा, “यह साल काफी शानदार था। मैंने अपने करियर में अपने खेल में सुधार करने की कोशिश जारी रखी है। मैं ऐसा करता रहूंगा।”
dharmpath.com dharmpath