ईपीएल के क्लब मुझे अपने साथ जोड़ना चाहते हैं : इब्राहिमोविक

पेरिस, 28 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के खिलाड़ी ज्लातन इब्राहिमोविक ने कहा है कि इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के कई फुटबाल क्लब उन्हें अपने क्लब में शामिल करना चाहते हैं।

इब्राहिमोविक के मैनचेस्टर युनाइटेड, चेल्सी और आर्सेनल में से किसी के साथ जुड़ने की अटकलें हैं। उनका मौजूदा अनुबंध इस सत्र के अंत में समाप्त हो रहा है।

बीबीसी ने रविवार को इब्राहिमोविक (34) के हवाले से लिखा, “इस मामले में कई क्लबों ने रुचि दिखाई है। देखते हैं कि क्या होता है। यह शादी की तरह है। दोनों पक्षों को बराबर उत्सुक होना पड़ेगा।”

स्वीडन के इब्राहिमोविक ने चार यूरोपीय देशों में लीग खिताब जीते हैं।

हालैंड के क्लब अजैक्स को खिताब दिलाने के बाद इब्राहिमोविकने इटली के क्लब जुवेंतस में रहते हुए दो सीरी-ए खिताब जीते। बाद में मैच फिक्सिंग स्कैंडल की वजह से दोनों खिताब रद्द कर दिए गए थे।

इसके बाद वह स्पेन के क्लब बार्सिलोना गए जहां ला लीगा खिताब पर कब्जा जमाया। वह फिर लौट कर इटली आए और एसी मिलान के लिए 2010-11 में सीरी-ए खिताब जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493