ईपीएल जीतने को आतुर हैं : वेंगर

लंदन, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। आर्सेनल के मुख्य कोच आर्सेने वेंगर ने कहा कि वह इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब जीतने के लिए बेहद आतुर हैं।

आर्सेनल क्लब वर्तमान में ईपीएल लीग सूची में नौ मैचों में हासिल किए गए 16 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

‘द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के अनुसार, 68 वर्षीय वेंगर ने कहा, “मैं हमेशा से इस खिताब को जीतने के लिए आतुर रहा हूं, लेकिन इस बार मैं पहले से अधिक आतुर हूं और उम्मीदें भी बहुत बढ़ गई हैं।”

वेंगर ने कहा, “मुझे पहले इसकी इतनी चाह नहीं थी, लेकिन इससे पहले कि मुझे क्लब से बाहर निकाला जाए, मैं इस खिताब को जीतना चाहता हूं।”

फ्रांस के निवासी वेंगर के नेतृत्व में आर्सेनल ने पिछली बार 2003-04 सीजन में ईपीएल खिताब जीता था।

साल 1996 से ही आर्सेनल के कोच पद की जिम्मेदारी संभाल रहे वेंगर का कहना है कि वह क्लब में अब भी प्रतिस्पर्धा के लिए हैं न कि वित्तीय फायदों के लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493