लंदन, 10 मई (आईएएनएस)। टॉटेनहम हॉटस्पर के स्ट्राइकर हैरी केन ने कहा है कि उनकी टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग का समापन अपने चिर प्रतिद्वंद्वी आर्सेनल से आगे रहकर करना चाहती है।
इस लक्ष्य को वह 1995 फुटबाल सत्र से हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आज तक कामयाब नहीं हुए हैं।
लीग सूची में टॉटेनहम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी आर्सेनल से दो अंक आगे 70 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। रविवार को क्लब का सामना न्यूकास्टल युनाइटेड से होगा।
लिसेस्टर सिटी को पहले ही ईपीएल का विजेता घोषित किया जा चुका है, जबकि मैनचेस्टर सिटी, आर्सेनल से तीन अंक पीछे 65 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
ऑनलाइन समाचार पत्र ‘इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के अनुसार, केन ने मंगलवार को कहा, “यह सच में काफी अच्छा अहसास होगा। सत्र की शुरुआत में हमारा लक्ष्य केवल यही नहीं था, लेकिन अब हम यही चाहते हैं और यह प्रशंसकों के लिए भी अच्छा रहेगा।”
आर्सेनल के कोच आर्सेन वेंगर ने कहा कि टॉटेनहम हॉटस्पर का उनसे आगे सूची में रहकर ईपीएल के इस सत्र का समापन करना कोई वार्षिक घटना नहीं होगी। केन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि प्रतिद्वंद्वी क्लब के कोच क्या कहना चाह रहे हैं। यह उनकी अपनी राय है। वह हमसे आगे रहना चाहते हैं और हम उनसे।
dharmpath.com dharmpath