ईपीएल में वापसी करना चाहते हैं जैप स्टैम

लंदन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलैंड के महान खिलाड़ी जैप स्टैम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में वापसी की इच्छा जाहिर की है।

स्टैम ने 14 साल पहले ईपीएल छोड़ा था। वह मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेला करते थे लेकिन अब वह बतौर कोच किसी टीम का साथ चाहते हैं।

वर्ष 1998 से 2001 के बीच युनाइटेड के लिए खेलते हुए स्टैम ने तीन ईपीएल खिताब जीते। साथ ही साथ उनके नाम एक एफए कप खिताब और एक चैम्पियंस लीग खिताब भी आया।

42 साल के स्टैम अभी डच टीम एजाक्स के सुरक्षित कोच के तौर पर काम कर रहे हैं।

स्टैम ने कहा, “मेरा मन बदल रहा है। मैं इंग्लैंड गया था और एक बार फिर ईपीएल में वापसी चाहता हूं। इंग्लैंड में फुटबाल तेजी से बढ़ रहा है। प्रीमियर लीग दुनिया का सबसे अच्छा लीग है और यहां कोचों तथा मैनेजरों को मिलने वाली सुविधाएं शानदार हैं। मैं मौके की तलाश में हूं। मैं इंग्लैंड में काम करना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493