ईपीएल में 2003 के बाद से सबसे अधिक असिस्ट ओजिल के नाम

लंदन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। आर्सेनल के खिलाड़ी मेसुट ओजिल 2013-14 के बाद से इंग्लिश प्रीमियर लीग में सबसे अधिक असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ओजिल ने अपनी टीम को सबसे अधिक 48 बार गोल दागने में मदद दी है।

इस रेस में ओजिल ने टोटेनहम हॉटस्पर के आक्रामक मिडफील्डर क्रिस्टियन एरिक्सन को पछाड़ दिया है। उनके नाम 44 असिस्ट हैं।

मैनचेस्टर सिटी के फारवर्ड डेविड सिल्वा के नाम 41, चेल्सी के खिलाड़ी सेस्क फाबरेगास के पास 41, सिटी के केविन डे ब्रूने के पास 37 असिस्ट के रिकॉर्ड हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493