ईबेडॉटइन की बिग डील सेल में 60 फीसदी तक छूट

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। ईबे इंडिया ने अपनी ‘बिग डील सेल’ के लांच की घोषणा की। बिग डील सेल में ग्राहकों को रिबॉक्स्ड, टेक, होम एवं लिविंग, क्लोदिंग और एसेसरीज सेगमेंट में उत्पादों की व्यापक श्रृंखला पर 60 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।

बिग डील सेल में एप्पल, शाओमी, सैमसंग और मोटोरोला ब्रांड्स के रिबॉक्स्ड मोबाइल फोन की विस्तृत श्रृंखला होगी। इस सेल में क्लोदिंग एवं एसेसरीज, हेल्थ एवं ब्यूटी, टेक एसेसरीज, होम एवं लिविंग तथा फिटनेस एवं स्पोर्ट्स में नॉन-ब्रांडेड उत्पाद भी शामिल हैं, जो ईबेडॉटइन पर उपलब्ध होंगे।

ईबे इंडिया की मार्केटिंग निदेशक शिवानी सूरी ने कहा, “बिग डील सेल का लक्ष्य ग्राहकों को ईबेडॉटइन पर की गई खरीदी पर अधिकतम फायदा प्रदान करना है। हमारे पास विभिन्न श्रेणियों में जबरदस्त छूट के साथ कई उत्पाद हैं, जो ग्राहकों को इन त्योहारों पर उनकी पसंद की चीज पर सबसे ज्यादा फायदा देंगे।”

उन्होंने कहा, “ग्राहकों के लिए खरीदी आसान बनाने के लिए ईबे आईसीआईसीआई, सिटी बैंक और एचडीएफसी क्रेडिट कार्डस पर ईएमआई के द्वारा खरीद करने का विकल्प भी प्रदान कर रहा है। ये सभी खरीद ईबे गारंटी के अंतर्गत कवर्ड होंगी, जिसके तहत यदि ग्राहक अपनी खरीद से संतुष्ट या खुश नहीं है, तो उसे रिफंड या रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493