ईयू अध्यक्ष ने इटली की प्रशंसा की

ब्रसेल्स, 9 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष जीन-क्लाउड जंकर ने प्रवजन संकट और ईयू की स्थिरता से संबंधित समझौते में इटली द्वारा निभाई गई भूमिका की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने इटली के आर्थिक मामलों के मंत्री कार्लो पेडोअन की भी सराहना की।

जंकर ने सोमवार को ब्रसेल्स में ईयू के 2021-2027 बजट पर चर्चा के लिए आयोजित सम्मेलन में कहा, “इटली प्रवजन नीति और स्थायित्व संधि के संबंध में यूरोपीय संघ के लिए बेहद उपयोगी रहा है।”

उन्होंने कहा, “मैं इटली के आर्थिक मामलों के मंत्री पेडोअन को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं, जो बहुत ही सहयोगी रहे।”

जंकर ने बताया कि ईयू ने अपने वर्तमान 2016-17 के बजट से प्रवजन नीति की जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करने के लिए इटली जैसे सदस्य देशों के लिए 17 अरब यूरो की राशि उपलब्ध कराई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493