लंदन, 27 जून (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) के उच्च कुशल श्रमिकों में से करीब 50 फीसदी के अगले पांच साल में ब्रिटेन छोड़ देने की संभावना है। यह खुलासा ब्रेक्सिट के नौकरियों पर प्रभाव संबंधी एक नई रिपोर्ट में मंगलवार को किया गया।

समाचार पत्र द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, सलाहकार कंपनी डेलॉइट की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईयू के एक तिहाई श्रमिक ब्रिटेन छोड़ने पर विचार कर रहे हैं व 27 सदस्यीय गुट के उच्च कुशल श्रमिकों के 47 फीसदी के भी जाने की संभावना है।
रिपोर्ट में नियोक्ताओं को गंभीर प्रभावों के प्रति चेतावनी दी गई है। साथ ही इसमें मंत्रियों पर बेहतर आव्रजन योजनाओं के साथ आने व ब्रिटेन के श्रमिकों के कौशल के सुधार करने के तरीके खोजने और कार्यस्थल पर रोबोट के बेहतर इस्तेमाल करने का दबाव बढ़ने की बात कही गई है।
कुल मिलाकर ब्रिटेन में काम कर रहे 36 फीसदी गैर ब्रिटेन के श्रमिकों ने कहा कि वे इसी अवधि के अंदर काम छोड़ने की सोच रहे हैं। ब्रिटेन के 34 लाख प्रवासी श्रमिकों में से 12 लाख नौकरी करते हैं।
dharmpath.com dharmpath