ईयू जनमत संग्रह : लंदन में ‘रीमेन’ के पक्ष में वोट

लंदन, 24 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) में बने रहने या बाहर निकलने को लेकर गुरुवार को कराए गए जनमत संग्रह में लंदन के लोगों ने ब्रिटेन के ईयू में बने रहने के पक्ष में वोट डाले।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, शुक्रवार को जारी परिणाम के अनुसार लंदन में मतदाताओं ने भारी संख्या में ईयू में बने रहने के लिए मतदान दिया। ईयू में बने रहने के लिए यहां 3,312 यानी 75 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि इससे बाहर निकलने के लिए 25 प्रतिशत यानी 1,087 वोट पड़े।

देश की आर्थिक नगरी होने की वजह से यहां के नतीजों पर नजरें बनी हुई हैं।

इन नतीजों से देश की अर्थव्यवस्था पर होने वाले प्रभावों से जुड़े आंकड़ों पर नजर रखी जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493