ईयू ने क्रीमिया, सेवास्तोपोल पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई

यूरोपीय संघ की परिषद द्वारा जारी बयान के मुताबिक, प्रतिबंधात्मक उपाय यूरोपीय संघ के लोगों व यूरोपीय संघ की कंपनियों पर लागू होते हैं। इसमें क्रीमिया तथा सेवास्तोपोल में बने उत्पादों का यूरोपीय संघ में आयात पर रोक लगाना भी शामिल है।

पाबंदी के कारण क्रीमिया या सेवास्तोपोल में निवेश नहीं किया जा सकता, जिसका मतलब है यूरोपीय या यूरोपीय संघ की कोई भी कंपनी दोनों जगहों पर रियल एस्टेट या वित्तीय कंपनियों में निवेश नहीं कर सकती और आपूर्ति संबंधी सेवाएं नहीं प्रदान कर सकती।

इसके अलावा, प्रतिबंधात्मक उपाय क्रीमिया या सेवास्तोपोल में पर्यटन सेवा पर भी रोक लगाता है, खासकर यूरोपीय क्रूज जहाजों को क्रीमिया प्रायद्वीप पर नहीं लाया जा सकता। आपात परिस्थितियों में हालांकि ऐसा किया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493