ईयू ने रूस पर प्रतिबंधों की मियाद बढ़ाई

ब्रसेल्स, 30 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस पर जारी प्रतिबंधों की मियाद छह माह बढ़ा दी है। ईयू ने यूक्रेन संकट की वजह से रूस पर लागू प्रतिबंधों को सितंबर तक जारी रखने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख फेडरिका मोघरिनी ने कहा कि प्रतिबंध की मियाद बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर तैयार कर लिया जाएगा, और उन उपायों पर तैयारी शुरू कर दी जाएगी, जिन्हें मिंस्क समझौते के क्रियान्वयन के लिए अपनाया जा सकता।

उन्होंने कहा, “प्रतिबंधों की सूची में नए नामों और निकायों को शामिल करने के लिए हमने एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार करने का फैसला किया है। यह निर्णय नौ फरवरी को विदेश मामलों की अगली परिषद में लिया जाएगा।”

यदि यूक्रेन में स्थिति सुधरने के बजाए और बिगड़ती है तो ईयू नए कदम उठाने को तैयार है।

बीते शनिवार को यूक्रेन के शहर मारिउपोल पर हवाई हमले हुए। ये हवाई हमले बाजार, आसपास के घरों और दुकानों पर हुए, जिसमें भारी क्षति हुई।

इस हमले में 30 लोग मारे गए और लगभग 100 लोग घायल हो गए थे।

अप्रैल 2014 में पूर्वी यूक्रेन में शुरू हुए इस विद्रोह ने इस महीने हिंसक रूप ले लिया। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शांति वार्ता रद्द होने के बाद विद्रोहियों ने सरकार के खिलाफ हिंसक हमले किए।

सितंबर 2014 में बेलारूस के मिंस्क में हुई पिछली शांति वार्ता के क्रियान्वयन में कमी की ओर इशारा करते हुए इस बातचीत में शामिल यूक्रेन, रूस, जर्मनी और फ्रांस ने अपनी बैठक रद्द कर दी।

विद्रोही लंबे समय से यूक्रेन सरकार के साथ सीधी बातचीत की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार लगातार शांति वार्ता से पीछे हट रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493